स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

Updated:
विज्ञापन

BPSC में सफल भाई-बहन की फाइल फोटो

70th BPSC Result : पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत निवासी भाई-बहन कोमल प्रिया और अभिषेक आनंद ने बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. कोमल प्रिया 1641वीं रैंक के साथ अंचलाधिकारी पद के लिए चयनित हुई हैं, जबकि अभिषेक आनंद 306वीं रैंक प्राप्त कर राज्य कर सहायक आयुक्त बने हैं. उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट
70th BPSC Result : पटना के बिक्रम नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी अश्विनी कुमार एवं सपना देवी के पुत्र-पुत्री ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. भाई-बहन की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

बेटी बनीं अंचलाधिकारी

कोमल प्रिया ने बीपीएससी परीक्षा में 1641वीं रैंक प्राप्त कर आरओ/सीओ (अंचलाधिकारी) पद के लिए चयनित होकर परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है. उनकी सफलता से क्षेत्र की छात्राओं में भी उत्साह देखा जा रहा है.

बेटा का राज्य कर सहायक आयुक्त पद पर चयन

वहीं उनके भाई अभिषेक आनंद ने 306वीं रैंक हासिल कर स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर (राज्य कर सहायक आयुक्त) पद पर चयनित होकर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है. एक ही परिवार के दो सदस्यों की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है.

नवोदय विद्यालय के रहे हैं छात्र

जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन जवाहर नवोदय विद्यालय, बिक्रम के छात्र रहे हैं. उनके पिता अश्विनी कुमार बिक्रम शहीद स्मारक के पास एक छोटी स्टेशनरी दुकान चलाते हैं, जबकि माता सपना देवी गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़े इस परिवार की उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने गर्व व्यक्त किया है. लोगों का कहना है कि भाई-बहन की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन