ePaper

सरकारी स्कूलों में दो जून से होगी गर्मी छुट्टी, सुबह और शाम चलेगा समर कैंप

Updated at : 16 May 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में दो जून से होगी गर्मी छुट्टी, सुबह और शाम चलेगा समर कैंप

राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दो जून से 21 जून तक रहेगी. गर्मी की छुट्टी का सदुपोयग करने के लिये विद्यार्थियों के लिये गणितीय समर कैंप भी आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दो जून से 21 जून तक रहेगी. गर्मी की छुट्टी का सदुपोयग करने के लिये विद्यार्थियों के लिये गणितीय समर कैंप भी आयोजित किया जायेगा. गर्मी की छुट्टी में आयोजित होने वाले समर कैंप में कक्षा पांच और छह के चयनित किये गये कमजोर विद्यार्थियों को गणित विषय की शिक्षा दी जायेगी. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत व गणित में कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रथम संस्थान के सहयोग से गणितीय समर कैंप आयोजित किया जायेगा. समर कैंप गांव व टोल स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा. इसका उद्देश्य बच्चों की गणितीय कौशल की क्षमता को मजबूत करना है. समर कैंप में बच्चों को गणितीय प्रशिक्षण तकनीक व इंजीनियरिंग के विद्यार्थी देंगे. इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा की निदेशक ने सभी डीइओ व डीपीओ समग्र शिक्षा को पत्र जारी कर निर्देशित किया है. पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि समर कैंप के सफल संचालन के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक की आवश्यकता होगी. इसके लिए विभिन्न वर्गों से आने वाले विद्यार्थियों की सहायता ली जायेगी.

प्रतिदिन सुबह सात से नौ और शाम पांच से सात बजे तक चलेगा समर कैंप

बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सुबह सात से नौ बजे और शाम पांच से सात बजे तक समर कैंप आयोजित किया जायेगा. समर कैंप के सफल आयोजन के लिए डायट के प्रशिक्षु, बिहार कौशल विकास मिशन के तहत कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकित विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, शिक्षा सेवक, पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी, जीविका दीदी द्वारा प्रेरित युवक युवतियां, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, प्रथम संस्था व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता व समाज के शिक्षित युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. असर टूल्स के माध्यम से बच्चों का चयन कर चिह्नित बच्चों के साथ प्रतिदिन प्रशिक्षित स्वयंसेवक एक से डेढ़ घंटे तक गणित विषय पर विशेष प्रशिक्षण उनके गांव व टोलों में जाकर देंगे. प्रत्येक कैंप में 10 से 15 विद्यार्थी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन