किलकारी में दो जून से शुरू होगा समर कैंप, आज से मात्र ~10 में कराएं रजिस्ट्रेशन
Published by : MANISH LIFE Updated At : 05 May 2025 8:59 PM
किलकारी बाल भवन में दो जून से बच्चों के लिए समर कैंप की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्घाटन एक जून को होगा.
लाइफ रिपोर्टर@पटना किलकारी बाल भवन में दो जून से बच्चों के लिए समर कैंप की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्घाटन एक जून को होगा. छह मई से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मई है. 8-14 वर्ष के बच्चे सिर्फ 10 रुपये में अपनी पसंद के विषय का चयन कर कैंप में शामिल हो सकते हैं. रजिस्ट्रेशन का समय प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है. हर वर्ष इस कैंप में 500 से अधिक नये बच्चों का नामांकन होता है, जबकि कुल भागीदारी 3,000 से 4,000 तक पहुंचती है. इस बार कैंप दो सत्रों में आयोजित किया जायेगा—पहला सत्र सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक और दूसरा सत्र सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा. कैंप में डांस, फोटोग्राफी, स्टोरी टेलिंग, कराटे, पेंटिंग, स्केटिंग, चेस, फिल्म मेकिंग, स्काई वाचिंग, रेन डांस आदि जैसी 20 गतिविधियाँ शामिल होंगी. देशभर के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के साथ स्थानीय कला गुरुओं को भी जोड़ा जायेगा, जिससे बच्चे विभिन्न संस्कृतियों और विधाओं से रूबरू होंगे. कैंप को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










