पटना में सिक्किम-महानंदा ट्रेन से चोरी करते मोतिहारी का शातिर धराया, कई कांडों का आरोपी है चाेर
पटना जंक्शन
सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों ने सामान चोरी की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को पकड़ा. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शराबबंदी कानून तोड़ने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है.
Patna News : सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान की चोरी के प्रयास में एक चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़ा गया शातिर की पहचान रणवीर कुमार उर्फ लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई. आरोपी मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके ऊपर शराब के कई कांडों का मामला दर्ज है.
पटना जंक्शन पर यात्रियों ने पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि रणवीर ट्रेन में यात्रियों के सामान की चोरी करने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान यात्रियों ने पकड़ लिया. उस समय ट्रेन पटना जंक्शन पर थी. यात्रियों ने मामले की जानकारी पटना जीआरपी को दी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के मुंह से शराब की दुर्गंध भी आ रही थी. इसके बाद ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गयी तो उसके शराब पीने की पुष्टि हो गयी.
एम-5 कोच में यात्री का सामान कर था चोरी
इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार रणवीर कुमार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के कोच एम-5 में सो रहे एक यात्री के सामान को चुराने का प्रयास किया. इसी दौरान टीटीई ने देख लिया और यात्रियों की मदद से वह पकड़ा गया. जैसे ही ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची, वैसे ही रेल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. साथ ही उस व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो रेल पुलिस चौंक गयी.
इन थानों में शराब का मामला दर्ज
अगमकुआं, गांधी मैदान, सचिवालय, फुलवारीशरीफ और चित्रगुप्तनगर जैसे विभिन्न थानों में शराबबंदी कानून उल्लंघन और अन्य अपराधों के तहत 6 मामले दर्ज थे. यह इन मामलों में जेल भी जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष ने बराबर हिल इको-टूरिज्म विकास परियोजना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










