पटना: राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

पौधरोपण के दौरान मौजूद अतिथि.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, संपतचक में लायंस क्लब ऑफ पटना अनंता द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्या ने भविष्य की सुरक्षा के लिए पौधरोपण को आवश्यक बताया और विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Patna News : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, संपतचक परिसर में गुरुवार को लायंस क्लब ऑफ पटना अनंता के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश देना था.

विज्ञापन

प्राचार्या ने पौधरोपण को बताया भविष्य की सुरक्षा का आधार

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रिमझिम शील ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया.

छायादार और फलदार पौधे लगाए गए

कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ पटना अनंता की अध्यक्ष सुनीता सिंह, सचिव डॉ. चैताली रॉय, कोषाध्यक्ष रूबी रानी तथा पूर्व अध्यक्ष मौशमी दास गुप्ता की उपस्थिति रही. सभी ने महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

विद्यार्थियों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

महाविद्यालय के छात्र आदर्श कुमार, अनीश कुमार, कुंदन कुमार और मो. सुहैल ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन