अगरतल्ला राजधानी एक्सप्रेस में नशे में हंगामा कर रहा बीएसएफ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 9 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

पटना जंक्शन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना जंक्शन पर अगरतल्ला राजधानी एक्सप्रेस में शराब के नशे में हंगामा कर रहे बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर हरीश सिंह को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. उसके बैग से नौ लीटर विदेशी शराब भी बरामद हुई है.

विज्ञापन

Patna News : पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 पर खड़ी अगरतल्ला राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20501) के बी-6 कोच में शराब के नशे में हंगामा कर रहे बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर हरीश सिंह को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया. उसके बैग की तलाशी में नौ लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई. इस मामले में रेल थाना पटना जंक्शन में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

यात्रियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, अगरतल्ला राजधानी एक्सप्रेस के बी-6 कोच में एक व्यक्ति के शराब के नशे में हंगामा करने और यात्रियों से दुर्व्यवहार करने की सूचना रेल पुलिस को मिली. ट्रेन के पटना जंक्शन पहुंचते ही जीआरपी की टीम कोच में पहुंची और हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया.

बैग से मिली नौ लीटर विदेशी शराब

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र के हरिपुर नायक निवासी एवं बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर हरीश सिंह के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके बैग से नौ लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद बोतलों पर "केवल सेवारत एवं सेवानिवृत्त सीएपीएफ कर्मियों की बिक्री के लिए" अंकित था.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

रेल थाना पटना जंक्शन लाकर हरीश सिंह की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार चौधरी के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

कोटा से शराब लेकर जा रहा था

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरीश सिंह अपने निर्धारित कोटा से शराब लेकर यात्रा कर रहा था. जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद शराब के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: IGIMS पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मरीजों ने घेरकर कहा- यहां दलाली होती है, एक ने रोते हुए कहा- मेरी मां मर गई



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन