IGIMS पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पांच नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया
IGIMS पहुंचे निशांत कुमार
Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को पटना के IGIMS पहुंचे. यहां उन्होंने पांच नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने यहां भर्ती मरीज के परिजनों से भी बात की.
Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पहुंचे. यहां उन्होंने अस्पताल में शुरू हुई पांच नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया. कई लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए. कुछ मरीजों ने इलाज में देरी की शिकायत की.

महिला बोली- 'सर, मेरा इलाज करवा दीजिए'
इसी दौरान एक महिला भी स्वास्थ्य मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगी. उसने कहा कि उसकी किडनी खराब है और ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है. महिला ने कहा, "सर, आप लोग चले जाते हैं तो फिर कुछ नहीं होता। मेरा इलाज करवा दीजिए."
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों को महिला के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
OPD में भी मरीजों से की बातचीत
निशांत कुमार ने अस्पताल की OPD का भी निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों से इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. कुछ मरीजों ने इलाज को संतोषजनक बताया, जबकि कई लोगों ने लंबी लाइन, भीड़ और व्यवस्था को लेकर शिकायतें भी कीं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्वास्थ्य मंत्री ने गिनाईं नई सुविधाएं
निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि IGIMS में पांच नई सुविधाओं की शुरुआत की गई है. इनमें HIV, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मरीजों के लिए अलग डायलिसिस सुविधा भी शामिल है. उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार इस तरह की समर्पित व्यवस्था शुरू की गई है और आगे इसे अन्य सरकारी अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा.
OPD कमांड सेंटर और नई डायलिसिस यूनिट से मिलेगी राहत
अस्पताल में OPD कमांड सेंटर भी शुरू किया गया है. अब मरीज इलाज, जांच, भर्ती, आयुष्मान भारत योजना और अन्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सीधे यहां दर्ज करा सकेंगे. इससे दलालों की भूमिका पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी.
इसके अलावा 20 नई डायलिसिस यूनिट शुरू होने से अब पहले की तुलना में कहीं अधिक मरीजों का डायलिसिस हो सकेगा. वहीं नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और क्रिटिकल केयर ICU शुरू होने से गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की क्षमता भी बढ़ेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए