पटना: अंचल कार्यालय के बाहर ग्रामीणों का हंगामा, लंबित कार्यों को लेकर सीओ के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने गये लोग

फुलवारी शरीफ अंचल कार्यालय में सरकारी कार्यों में हो रही देरी के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. कुरकुरी पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि महीनों से राजस्व एवं अन्य सरकारी कार्य लंबित हैं और अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति से उनकी नाराजगी और बढ़ गई.

विज्ञापन

jehanabad News : फुलवारी शरीफ अंचल कार्यालय में गुरुवार को लंबित सरकारी कार्यों से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. कुरकुरी पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि महीनों से राजस्व एवं अन्य सरकारी कार्य लंबित हैं और बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो रहा है. प्रदर्शन के दौरान अंचलाधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने से लोगों की नाराजगी और बढ़ गई.

'महीनों से लंबित हैं राजस्व और विकास के कार्य'

कुरकुरी पंचायत के मुखिया ने आरोप लगाया कि वर्तमान अंचलाधिकारी के पदभार संभालने के बाद से राजस्व और विकास से जुड़े अधिकांश कार्य लंबित पड़े हैं. उन्होंने कहा कि पहले लोगों के काम समय पर हो जाते थे, लेकिन अब फाइलें बिना कार्रवाई के पड़ी रहती हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

जनप्रतिनिधियों ने भी उठाए सवाल

गोनपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह ने अंचलाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सकरेचा में आयोजित सहयोग शिविर में भी अंचलाधिकारी मौजूद नहीं थीं, जबकि भूमि विवादों के समाधान की जिम्मेदारी उन्हीं की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि समस्याओं के समाधान के बजाय जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जाती है.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

चुनाव ड्यूटी के कारण हुई देरी : सीओ

फुलवारी शरीफ की अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्य के कारण वह और अंचल कार्यालय के कई पदाधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे, जिससे कुछ मामलों के निष्पादन में देरी हुई. उन्होंने आश्वासन दिया कि अब सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर दिया जाएगा.


विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

फिलहाल प्रभात खबर में संपादक, बिहार के तौर पर कार्यरत। प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में प्रभात खबर से अक्टूबर, 1990 से शुरुआत। 35 साल से पत्रकारिता के दौरान विभिन्न अखबारों में सभी तरह की जिम्मेवारी व दायित्व का निर्वहन। रांची और जमशेदपुर में भी काम किया। एक बड़े डिजिटल समूह में बिहार से रिपोर्टिंग की। राजनीति, सरकार की नीतियों, अर्थव्यवस्था, ग्रामीण बिहार पर रिपोर्टिंग। सुरेंद्र प्रताप सिंह युवा पत्रकारिता सम्मान प्राप्त।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन