ePaper

पीयू : केमिस्ट्री में 10 और फिजिक्स विभाग में सात असिस्टेंट प्रोफेसर किये गये नियुक्त

Updated at : 05 May 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू : केमिस्ट्री में 10 और फिजिक्स विभाग में सात असिस्टेंट प्रोफेसर किये गये नियुक्त

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से पटना विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में 10 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से पटना विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में 10 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की गयी है. वहीं फिजिक्स विभाग में सात असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर 16 अप्रैल को सिंडिकेट की बैठक में अनुमति दे दी गयी थी. फैकल्टी ऑफ साइंस के अंर्तगत आने वाले केमिस्ट्री विभाग में सभी 10 और फिजिक्स विभाग में सभी सात असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति टेंपोरेरी बेसिस के तहत 57 हजार 700 रुपये से 1,82,400 रुपये के पे स्केल पर की गयी है. केमिस्ट्री विभाग में अनारक्षित श्रेणी में चार, पिछड़ा वर्ग में एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में तीन, अनुसूचित जाति में एक और इडब्लयूएस में एक शिक्षक की नियुक्ति की गयी है. वहीं फिजिक्स विभाग में अनारक्षित श्रेणी में एक, पिछड़ा वर्ग में दो, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में एक, अनुसूचित जाति में दो और इडब्ल्यूएस में एक शिक्षक की नियुक्ति की गयी है. इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसर का प्रोबेशन पीरियड नियुक्ति तिथि से दो वर्ष का होगा. नियुक्ति कैटेगरी वाइज विभाग और कॉलेज में की गयी है. नियुक्ति पाने वालों को जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ 15 दिनों के अंदर ज्वाइंनिंग करनी होगी. अगर नयी नियुक्ति के लिए चयनित शिक्षक पहले से कार्यरत हैं, तो उन्हें रिवीलिंग सर्टिफिकेट संबंधित विभाग और कॉलेज में जमा करना होगा. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस में यह हिदायत दी गयी है कि अगर कोई गलत या त्रुटिपूर्ण सर्टिफिकेट जमा करते हैं, तो उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी.

इन असिस्टेंट प्रोफेसर की यहां की गयी है नियुक्ति

केमिस्ट्री

नाम- श्रेणी- पोस्टिंग स्थान

अपर्णा शुक्ला- अनारक्षित- पीजी विभाग (केमिस्ट्री)

मधुसूदन कुमार पांडेय- अनारक्षित- बीएन कॉलेज

ओम प्रकाश सिंह पटेल- अनारक्षित- पटना सायंस कॉलेज

दिलीप कुमार- अनारक्षित- पटना सायंस कॉलेज

रावेश कुमार- इडब्यूएस- पटना सायंस कॉलेज

संजय कुमार यादव- पिछड़ा वर्ग- पटना सायंस कॉलेज

सिद्धेश्वर प्रसाद- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- पटना वीमेंस कॉलेज

सत्येंद्र गुप्ता- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- बीएन कॉलेज

रीना कुमारी- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- मगध महिला कॉलेज

दीपक कुमार- अनुसूचित जाति- मगध महिला कॉलेज

फिजिक्स

नाम- श्रेणी- पोस्टिंग स्थान

सदरदार सिंह राव- अनारक्षित- बीएन कॉलेज

स्वाति कुमारी- इडब्ल्यूएस- पटना सायंस कॉलेज

अमन कुमार- पिछड़ा वर्ग- पटना सायंस कॉलेज

संजीव कुमार- पिछड़ा वर्ग- पटना सायंस कॉलेज

कनक कुमारी- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- पटना वीमेंस कॉलेज

पंकज कुमार बैथा- अनुसूचित जाति- मगध महिला कॉलेज

जीतेंद्र कुमार पासवान- अनुसूचित जाति- पटना सायंस कॉलेज

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन