पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए आधे से भी कम आये आवेदन

Published by : AMBER MD Updated At : 06 May 2025 7:31 PM

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में यूजी के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में यूजी के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 24 अप्रैल से नये सत्र में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है. लेकिन यूजी के 4345 सीट के लिए अब तक 1913 फॉर्म ही भरे गये हैं. यूजी के विभिन्न कोर्स में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित की गयी है. इसके साथ-साथ चार वर्षीय बीएफए प्रोग्राम में भी नामांकन फार्म भरने की प्रक्रिया जारी है. बीएफए प्रोग्राम में भी नामांकन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर लिया जायेगा. इच्छुक अभ्यर्थी www.pup.ac.in वेबसाइट पर जाकर नामांकन फार्म भर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन