शहर के स्कूलों ने 11वीं में एडमिशन की तैयारी की शुरू

Published by : AMBER MD Updated At : 14 May 2025 8:23 PM

विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद निजी स्कूलों ने 11वीं में एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए विभिन्न स्कूलों ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट कर दिया है. शहर के संत माइकल हाइस्कूल में 11वीं में एडमिशन एलिजिबिलिटी को वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दिया था. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद बुधवार से एडमिशन के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में फॉर्म जारी किया जायेगा. वहीं नोट्रेडेम एकेडमी की ओर से भी बताया गया कि स्कूल के स्टूडेंट की लिस्ट के अनुसार ही अन्य विद्यार्थियों के एडमिशन के लिए फॉर्म जारी किया जायेगा. इसके अलावा लोयोला, संत कैरेंस, संत डोमिनिक हाइस्कूल और डीएवी की ओर से भी इसी सप्ताह 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जायेगा. संत माइकल में 11वीं एडमिशन के लिए ओवरऑल 90 फीसदी अंक होंगे, वहीं विज्ञान संकाय के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे. वहीं डीएवी बीएसइबी के प्राचार्य अविनाश चंद्र ने बताया कि 90 फीसदी से कम अंक लाने वाले छात्रों को विज्ञान संकाय में दाखिला मिलना मुश्किल होगा. 90 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जायेगा. शहर के अधिकतर स्कूलों में जून के पहले सप्ताह से 11वीं की क्लास संचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन