शहर के निजी स्कूलों में 11वीं में एडमिशन की तैयारी शुरू

Published by : AMBER MD Updated At : 11 Apr 2025 6:52 PM

विज्ञापन

सीबीएसइ की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद निजी स्कूलों ने 11वीं में एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद निजी स्कूलों ने 11वीं में एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए विभिन्न स्कूलों ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट करने की तैयारी शुरू दी है. शहर के निजी स्कूलों की ओर से जल्द ही वेबसाइट पर 11वीं में एडमिशन को लेकर एलिजिबिलिटी को अपडेट किया जायेगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं में एडमिशन को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में फॉर्म जारी किया जायेगा. संत माइकल हाइस्कूल में 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही वेबसाइट पर 11वीं में एडमिशन के लिये फॉर्म जारी किया जायेगा. वहीं नोट्रेडेम एकेडमी की ओर से भी बताया गया कि स्कूल के स्टूडेंट की लिस्ट के अनुसार ही अन्य विद्यार्थियों के एडमिशन के लिए फॉर्म जारी किया जायेगा. संत माइकल में 11वीं में एडमिशन के लिए ओवरऑल 90 फीसदी अंक होना चाहिए. वहीं डीएवी बीएसइबी के प्राचार्य एसी झा ने बताया कि 90 फीसदी से कम अंक लाने वालें छात्रों को विज्ञान संकाय में दाखिला मिलना मुश्किल होगा. 90 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा लोयोला, संत कैरेंस, संत डोमेनिक हाइस्कूल और डीएवी की ओर से भी अगले माह 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन