Video Patna Crime: जमीन दलालों ने पटना में लूट लिया एक करोड़, सामने आयी ये सनसनीखेज कहानी

Updated at : 18 Mar 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
कंकड़बाग में एक करोड़ की लूट

कंकड़बाग में एक करोड़ की लूट

Patna Crime जमीन के फर्जी दलालों ने पटना में पिस्टल का भय दिखाकर एक करोड़ दिखाकर फरार हो गए. पटना में इस प्रकार की यह पहली घटना है. जब अपराधी जमीन कारोबारी बनकर लूट की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Patna Crime पटना में अपराधियों ने एक बार फिर एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक करोड़ रूपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान हो गई है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह पूरा मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर से जुड़ा है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद नवादा की ओर फरार हुए हैं.

दरअसल, यह पूरा मामला अशोक नगर में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा है.अपराधियों ने एक फर्जी जमीन की बिक्री प्रलोभन देकर रविशंकर, राजू और मुकेश को पैसा लेकर पटना बुलाया. ये तीनों जब पैसा लेकर पटना पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे जमीन के फर्जी दलालों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनसे पैसा लूटकर फरार हो गए.

पटना में इस प्रकार की यह पहली घटना है. जब अपराधी जमीन कारोबारी बनकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ0 के0 रामदास ने वीडियो शेयर कर पूरी घटना की जानकारी दी है. डॉ0 के0 रामदास ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी कार्रवाई कर रही है.

एक महीने से चल रही थी जमीन की डील की बात

कंकड़बाग थाने के प्रभारी नीरज ठाकुर का कहना है कि करीब एक महीने से जमीन की डील को लेकर अपराधियों से चल रही थी. आज खरीदार पक्ष एक करोड़ रुपए लेकर पहुंचा था, ऑफिस में एक-दो लोग पहले से मौजूद थे. इसी दौरान 4-5 लोग और पहुंचे और कैश लेकर फरार हो गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. कंकड़बाग में हुई इस घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद उनसे उनका मोबाइल फोन भी लूट लिए.

ये भी पढ़ें.. Bihar Politics: लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने पुलिस कॉन्स्टेबल को दी धमकी, बिहार में बढ़ा सियासी तापमान

ये भी पढ़ें… Bihar Teacher News: शिक्षकों के स्कूल आने जाने का बदला टाइमिंग, शिक्षा विभाग ने शेयर किया नया टाइम टेबल

ये भी पढ़ें.. तुम दूसरी शादी करके मुझे अपने साथ रख लो… पवन सिंह की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ये भी पढ़ें.. Bhojpuri Songs: बिहार में ‘डबल मीनिंग’ भोजपुरी गानों पर लगी रोक, इन गानों की बढ़ी मांग…

ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: पटना की सड़कों पर कन्हैया कुमार के लगे पोस्टर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन