1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर Tata Sierra SUV लाएं घर, जानें कितनी देनी होगी मंथली EMI

Updated:
विज्ञापन
Tata Sierra (Image: Tata Motors)

Tata Sierra (Image: Tata Motors)

टाटा सिएरा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की एक लोकप्रिय SUV है. यदि आप इसे ₹1 लाख के डाउन पेमेंट पर खरीदना चाहते हैं, तो अपनी मासिक EMI और आवश्यक सैलरी के बारे में जानें. इसके फीचर्स और सुरक्षा के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स की सिएरा इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है. बीते साल, 2025 में टाटा सिएरा को मार्केट में उतारा गया था और तब से अभी तक इसका जलवा बरकरार है. यदि आप भी इस कार को घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि इसके लिए एक बारे में पूरा अमाउंट दिया जाए. इस कार को आप फाइनेंस पर भी खरीद सकते हैं. हालांकि, इसके लिए जानना जरूरी होता है कि महीने की EMI कितनी देनी होगी. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं. 

Tata Sierra की कीमत कितनी है?

यदि आप टाटा सिएरा का बेस मॉडल स्मार्ट प्लस (पेट्रोल वेरिएंट) को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 11.49 लाख रुपये है. वहीं, इसमें आरटीओ और इंश्योरेंस मिला दिया जाए, तो इसकी ऑन रोड कीमत 13.30 लाख रुपये हो जाएगी. 

1 लाख डाउन पेमेंट के बाद EMI

टाटा सिएरा को घर लाने के लिए पहली बार में यदि आपको 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करना चाहते हैं, तो उसके बाद बाकी बचे अमाउंट को लोन के रूप में लेना पड़ेगा. यदि फाइनेंशियल कंपनी यह लोन आपको 9.8 प्रतिशत ब्याज रेट पर 4 साल के लिए ऑफर करती है, तो आपको हरेक महीने 31 हजार 89 रुपये EMI के रूप में जमा करना होगा. वहीं, यह लोन 5 साल के लिए लेते हैं, तो हर महीने 26,022 रुपये EMI देनी होगी. आप ज्यादा लोड नहीं लेना चाहते हैं, तो 7 साल की अवधि का चयन कर सकते हैं, जिसके लिए 20,300 रुपये देने पड़ेंगे.

कितनी सैलरी वालों के लिए बेस्ट?

टाटा सिएरा की जिस तरह से 4 साल की EMI बनती है उस हिसाब से महीने की सैलरी 80 हजार रुपये से अधिक होनी जरूरी है. वहीं, 60 हजार कमाने वाले अपने बजट के हिसाब से 7 साल की अवधि का चयन कर सकते हैं, जिसमें 20,300 रुपये हर महीने लगेंगे. आपके पास पहले से कोई बड़ा लोन नहीं चल रहा हो, तो सिएरा को घर ला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Victoris की वो 3 खासियत, जो उसे बनाती है बेस्ट SUV कारों में से एक

टाटा सिएरा में क्या फीचर्स मिलते हैं?

टाटा सिएरा की फीचर्स पर नजर डालें, तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे बैठने वाले पैसेंजर के लिए अलग से डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरुफ, एलईडी हेडलाइट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटीलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

टाटा सिएरा सेफ्टी फीचर्स

वहीं, सेफ्टी का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें आपको लेवल-2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), हिल असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: क्या ₹30000 सैलरी में Maruti Suzuki WagonR ला सकते हैं घर? जानें कैसे पूरा होगा कार का सपना




विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola