Maruti Suzuki Victoris की वो 3 खासियत, जो उसे बनाती है बेस्ट SUV कारों में से एक

maruti suzuki victoris (Image Credit: Maruti Suzuki Arena)
मारुति सुजुकी विक्टोरिस एसयूवी सेगमेंट में अपनी खासियतों से ग्राहकों को लुभा रही है. बेहतरीन माइलेज, आधुनिक फीचर्स और दमदार इंजन इसे बाकियों से अलग बनाते हैं. जानें इसकी 3 मुख्य खूबियां जो इसे बनाती हैं परफेक्ट.
इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट मारुति सुजुकी कंपनी का क्रेज काफी ज्यादा है. इसी कंपनी की Maruti Suzuki Victoris ने एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों को अपना दीवाना बनाया है. चूंकि, देश में SUV कारों की लोकप्रियता काफी बढ़ी है, ऐसे में विक्टोरिस ने अपना जलवा दिखाया है. यह गाड़ी लॉन्च के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यही वजह है की साल 2026 के पहले 6 महीने यानि जून तक इस Victoris की कुल 73,912 यूनिट्स सेल हुई हैं. आपके दिमाग में सवाल उठ सकता है कि आखिर इस कार में खास क्या है, जो लोगों को पसंद आ रही है. आइए इसकी 3 खासियत बताते हैं.
माइलेज के मामले में आगे है विक्टोरिस
मारुति सुजुकी विक्टोरिस की 3 सबसे खास बातों में एक इसका बेहतरीन माइलेज आता है. इस कार का जबरदस्त माइलेज ही इसे अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान देता है. कंपनी दावा करती है कि इसका स्ट्रॉंग हाइब्रिड e-CVT वेरिएंट एक लीटर फ्यूल में 28.65 किलोमीटर तक माइलेज दे सकती है. इतना ही नहीं, इसका CNG वेरिएंट करीब 27.02 kmpl माइलेज दे सकती है. इसके अलावा पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक मॉडल भी लगभग 21 kmpl का माइलेज देने वाली है. लाजवाब फ्यूल एफिशीएंसी के चलते यह एसयूवी उन कस्टमर्स के लिए एक बढ़िया चॉइस बनकर उभर रही है, जो कम फ्यूल के साथ ड्राइविंग के लिए एक किफायती और प्रीमियम SUV लेने की सोच रहे हैं.
मारुति विक्टोरिस की फीचर्स है खास
इसके अलावा मारुति सुजुकी विक्टोरिस में मिलने वाले शानदार फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान देती है. इस कार को अट्रैक्टिव एक्सटिरीयर डिजाइन, बिग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम इंटीरियर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे कई आधुनिक फीचर्स अपडेट्स मिले हैं. इसके अलावा फ्रंट पार्किंग असिस्ट सेंसर है, जो 360 डिग्री कैमरा के साथ आता है. सुजुकी टेक प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ब्रेक होल्ड, 360 डिग्री व्यू एचडी कैमरा (11 व्यूज), 6 स्टैन्डर्ड एयरबैग, एडवांस लेवल-2 ADAS और अलेक्सा ऑटो वॉइस AI जैसे फीचर्स मिलेंगे.
मारुति विक्टोरिस का दमदार इंजन
मारुति की इस कार में 1.5 लीटर, माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक और e-CVT के साथ आता है. यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल में 103 ps पावर और 139 nm टॉर्क जेनरेट करता है. 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड वाला इंजन 116 ps पावर और 141 nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, 1.5 लीटर पेट्रोल-सीएनजी 89 ps पावर और 121.5 nm टॉर्क जेनरेट करता है. स्पेशल वेरिएंट्स ऑल ग्रिप ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम ऑफर करता है.
ये भी पढ़ें: गड्ढों और खराब रास्तों पर भी फर्राटे से दौड़ेंगी ये 5 SUVs, ग्राउंड क्लीयरेंस है जबरदस्त, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे shivansh.shekhar143@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










