2027 तक तैयार होगा दानापुर-बिहटा कॉरिडोर, खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट

Updated at : 04 Apr 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Danapur-Bihta Elevated Road

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड

Danapur Bihta Elevated Corridor: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और बिहटा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से और तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए. इस प्रोजेक्ट से बिहार में ट्रैफिक कम होगा और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी.

विज्ञापन

Danapur Bihta Elevated Corridor: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम की प्रगति देखी और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि काम को तेजी से पूरा किया जाए और समय सीमा का खास ध्यान रखा जाए.

क्या बोले मुख्यमंत्री

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहटा एयरपोर्ट का भी जायजा लिया. अधिकारियों ने उन्हें नक्शे के जरिए रनवे, यात्री सुविधाएं और सड़क कनेक्टिविटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी हो और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए.

पटना एयरपोर्ट पर कम होगा दबाव

मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया और उसे जल्द पूरा करने को कहा. भारतीय वायुसेना के बिहटा स्थित रनवे का भी उन्होंने दौरा किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट बनने से बिहार में हवाई यात्रा और बेहतर हो जाएगी. इससे पटना एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा और यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट से रोजगार और व्यापार के नए मौके भी बढ़ेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के बारे में जानिये

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर करीब 25 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है. इसमें 14.4 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है. यह चार लेन की सड़क होगी, जिससे दानापुर से बिहटा तक का सफर आसान हो जाएगा. करीब 1969 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या में भी बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन