बिहटा में एटीएम ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फेविक्विक से मशीन जाम कर उड़ाते थे पैसे, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
patna news

गिरफ्तार आरोपी

बिहटा पुलिस ने राघोपुर स्थित एसबीआई एटीएम के पास एक युवक को गिरफ्तार कर एटीएम ठगी गिरोह का खुलासा किया. गिरोह फेविक्विक और प्लास्टिक से मशीन जाम कर पैसे निकालता था और ओटीपी लेकर खाते से रकम उड़ाता था. आरोपी हरिओम दास जहानाबाद का निवासी है. जांच जारी है.

विज्ञापन

Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा) बिहटा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान राघोपुर स्थित एसबीआई एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर एटीएम ठगी गिरोह का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के किसुनपुर निवासी हरिओम दास के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, दूसरे व्यक्ति के नाम का एटीएम कार्ड और फेविक्विक बरामद किया है.

कैसे करते थे ठगी?

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह गिरोह बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम को निशाना बनाता था. शातिर आरोपी एटीएम मशीन के कैश निकलने वाले हिस्से और कार्ड स्लॉट में फेविक्विक व प्लास्टिक पट्टी लगाकर मशीन को जाम कर देते थे. इससे ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते थे, लेकिन कैश बाहर नहीं निकलता था. इसके बाद ग्राहक के एटीएम से चले जाने पर गिरोह के सदस्य मशीन से पैसे निकाल लेते थे. इसके अलावा गिरोह के सदस्य खुद को बैंककर्मी बताकर ग्राहकों को मदद का झांसा देते थे और ओटीपी हासिल कर खाते से रकम भी उड़ा लेते थे.

पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं

पुलिस के अनुसार बिहटा इलाके के कई एटीएम में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लेने की अपील की है.

Also Read: गया से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, दो जिलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन