श्रावणी मेले में लगेंगे चेहरे पहचानने वाले कैमरे, भीड़ पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार.
देवघर में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला-2026 में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए AI तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा. इसमें AI आधारित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, कैमरे, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम शामिल हैं. मंत्री ने 28 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं.
Shravani Mela 2026: देवघर में ‘राजकीय श्रावणी मेला-2026’ का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जायेगा. इस बार मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जायेगा. मेला क्षेत्र में एआई आधारित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, एआई कैमरे, एआई आधारित ड्रोन, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम, हेड काउंटिंग सिस्टम, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरे, क्यूआर कोड आधारित शिकायत प्रणाली, चैटबॉट हेल्पलाइन, डिजिटल पवेलियन और लोकेशन आधारित अटेंडेंस सिस्टम का उपयोग किया जायेगा. शनिवार को देवघर परिसदन में आयोजित समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी. देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया और दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभागवार तैयारियों की जानकारी पीपीटी के जरिये दी.
28 जुलाई तक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश
तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने हर हाल में 28 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं में पूरी करने का निर्देश दिया. कहा कि विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि सामान्य श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए श्रावणी मेला के दौरान वीआइपी और वीवीआइपी आउट ऑफ टर्न दर्शन पूरी तरह बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को फिर से देवघर और दुमका में तैयारियों की समीक्षा की जायेगी.
क्यूआर कोड पर दे सकेंगे फीडबैक
मंत्री ने देवघर और बासुकीनाथ के बीच यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने तथा क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी निर्देश दिया. मंत्री ने मेला क्षेत्र में टेंट सिटी, शौचालय, पेयजल, स्नानघर, कूड़ेदान, साफ-सफाई, पथ प्रकाश, वैकल्पिक बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य केंद्रों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही गर्मी और उमस को देखते हुए मिस्ट कूलिंग सिस्टम तथा इंद्र वर्षा (वाटर स्प्रे) की संख्या बढ़ाने और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें-जेपीएससी परीक्षा घोटाला : अभय तिवारी चार महीने पहले साथी की ही किडनैपिंग के मामले में जा चुका है जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










