बंद पड़ी राइस मिल में हुई डकैती का खुलासा: तीन लोग गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में डकैती कांड के आरोपी.

पुलिस की गिरफ्त में डकैती कांड के आरोपी.

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से सनसनीखेज डकैती मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. वारदात में इस्तेमाल ऑटो और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Ormanjhi Rice Mill Robbery Case: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के तापे गांव स्थित बंद पड़े राइस मिल परिसर में संचालित कोका-कोला एजेंसी में 12 जुलाई को हुई सनसनीखेज डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने घटना में शामिल आठ आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

ऑटो और दो मोबाइल बरामद 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक ऑटो और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये. आरोपियों की पहचान तोपा बस्ती, कुच्चू (रामगढ़) निवासी अनिल कुमार रवि, बोंगई (रामगढ़) निवासी मुबारक अंसारी तथा सिरतनगर (बीआइटी मेसरा ओपी) में खलील खलीफा के किराये के मकान में रहनेवाले एवं मूल रूप से मनुआ फुलसरा, रामगढ़ निवासी शमीम खान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार रवि का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ चरही और भवनाथपुर थाना में मामले दर्ज हैं. इस संबंध में गणेश अपार्टमेंट, अशोक विहार, अरगोड़ा निवासी आदित्य सिंह ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

दो कर्मचारियों को बनाया था बंधक

पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात अपराधियों ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मर का कॉइल, परिसर में रखी कोका-कोला की पेटियां और नकदी लूट ली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी के निर्देश पर ओरमांझी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. छापेमारी दल में ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार, सतीश कुमार, रंजीत कुमार महतो, अमित कुमार, हेमंत कुमार यादव तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: रांची की प्रीति कुमार का नीति आयोग के 'ग्रासरूट्स इनोवेटर रिकग्निशन-2026' में चयन, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान

इसे भी पढ़ें: पलामू के पांकी 11.97 करोड़ से होगा विकास, 18 उपस्वास्थ्य केंद्रों और दो पंचायत भवनों की रखी गई आधारशिला


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola