ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

दुर्घटनाग्रस्त टैक्टर | Prabhat Khabar Network

रांची के अनगड़ा में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक किसान धर्मदास उरांव की दबकर मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

अनगड़ा (रांची): थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ी स्थित तोड़ाग गांव में शनिवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बरवादाग पंचायत के डुमरगढ़ी स्थित तोड़ाग निवासी धर्मदास उरांव (25 वर्ष), पिता- माधो उरांव के रूप में हुई है.

ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार, धर्मदास उरांव शनिवार को अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना पर अनगड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola