गायत्री प्रज्ञा पीठ खलारी के ट्रस्ट मंडल के पुनर्गठन करने का लिया गया निर्णय, बैठक में ये रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन
फोटो :-26खलारी03:-बैठक में उपस्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ खलारी के ट्रस्ट मंडल के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

फोटो :-26खलारी03:-बैठक में उपस्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ खलारी के ट्रस्ट मंडल के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

गायत्री प्रज्ञा पीठ खलारी के ट्रस्ट मंडल की बैठक में पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है. साथ ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की योजना बनाई गई है.

विज्ञापन

खलारी: गायत्री प्रज्ञा पीठ खलारी के ट्रस्ट मंडल की बैठक रविवार को मुख्य ट्रस्टी रामदेव अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई. बैठक में ट्रस्ट मंडल के पुर्नगठन कर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने का निर्णय लिए गए. बैठक में बताया गया कि पूर्व ट्रस्ट मंडल के सहायक ट्रस्टी के अक्समिक निधन व एक ट्रस्टी के अपने गांव लौट जाने के कारण आ रही दिक्कत को देखते हुए सर्वसम्मति से नए ट्रस्ट मंडल का गठन करने का निर्णय लिया गया.

इसके लिये शांतिकुंज हरिद्वार को पत्र देकर आदेश लेने की बात कही गई. साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने व मंदिर में विशेष पूजा-पाठ व हवन करने व श्रद्धालुओं के बीच खीर-प्रसाद का वितरण करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में यह भी तय किया गया कि ट्रस्ट मंडल के सभी ट्रस्टी प्रति माह अपनी स्वेच्छा से 500 रूपये ट्रस्ट कोष में सहयोग राशि के रूप में जमा करेंगे, जिससे सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके.

इसके अलावा प्रत्येक रविवार शाम पांच बजे से छह बजे तक महिला मंडल द्वारा भजन एवं दीप-प्रज्वलन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने, प्रत्येक माह के पहले रविवार को गोष्ठी आयोजित करने, महिला मंडल के गठन व प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को शाम दीप-प्रज्वलन के बाद महिला मंडल की बैठक करने, प्रत्येक माह ट्रस्ट की आय-व्यय का हिसाब कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत करने, कोषाध्यक्ष के सहयोग के लिए अजय सिंह व प्रकाश महतो को दायित्व देने, संस्था से नए सदस्यों को जोड़ने तथा विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के समन्वय की जिम्मेदारी लक्ष्मण साह को देने का निर्णय लिया गया.

बैठक में मुख्य रूप से परिव्राजक ललन सिंह, रामदेव अग्रवाल, दिनेश पांडेय, रेणुका सिंह, कौशल्या देवी, राजेन्द्र नोनिया, अरुण चौरसिया, भरत रजक, लक्ष्मण साह, मनोज प्रसाद, अजय कुमार सिंह, प्रकाश महतो, यशवर्धन साहू आदि उपस्थित थे.\\

29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर होगा विशेष पूजन एवं हवन\\


विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola