कैट-2026 : 29 नवंबर को होगी परीक्षा, तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

सांकेतिक तस्वीर, कैट परीक्षा 2026
देशभर के 22 आईआईएम में प्रवेश के लिए कैट-2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को होगा. आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी.
संजीव सिंह
रांची समेत देशभर के कुल 22 भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में नामांकन के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (कैट)-2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त 2026 (सुबह 10 बजे) से आरंभ होगा. रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 (शाम पांच बजे) तक निर्धारित है. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड चार नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक डाउनलोड किया जा सकेगा. कैट का आयोजन तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित होगा.
इसके माध्यम से विद्यार्थी रांची, अहमदाबाद, अमृतसर, बैंगलुरु, बोधगया, कोलकाता, गुवाहाटी, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोचिक्कोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरूचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापट्टनम स्थित आईआईएम में नामांकन ले सकते हैं.
ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर देना जरूरी
कैट का आयोजन देश के 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर होगी. अभ्यर्थी को उनकी प्राथमिकता के क्रम में किन्हीं पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प दिया जायेगा. शहरों की सूची अधिकारियों के विवेक के आधार पर परिवर्तन किया जा सकेगा. अभ्यर्थी को पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान एक वैध और विशिष्ट ई-मेल खाता और मोबाइल फोन नंबर घोषित करना होगा. साथ ही उसे बनाये रखना होगा. एसटी/एससी व दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 1350 है. जबकि अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का शुल्क 2700 रुपये निर्धारित हैं.
अभ्यर्थी को एक ही बार देना होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क
अभ्यर्थी चाहे कितने भी आईआईएम के लिए आवेदन करें, लेकिन उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान केवल एक ही बार करना है. एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जायेगा. कैट के स्कोर का उपयोग गैर आईआईएम संस्थान भी कर सकते हैं, लेकिन गैर आईआईएम संस्थानों की चयन प्रक्रिया में आईआईएम की कोई भूमिका नहीं होगी.
ये भी पढ़ें...
हजारीबाग में हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 'प्रिंस खान K.S.S.' का पर्चा छोड़ फरार हुए अपराधी
JPSC घोटाला: जांच में मुख्य आरोपी की भूमिका पर नए खुलासे, होटल को बनाया था 'सेटिंग' का अड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










