RIMS डेंटल कॉलेज में पहली बार शुरू हुआ एमडीएस कोर्स, स्टेट कोटा की सभी 13 सीटें फुल
रांची का रिम्स संस्थान
रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार शुरू हुए एमडीएस कोर्स की स्टेट कोटा की सभी 13 सीटें भर गई हैं. सेंट्रल कोटा के लिए नामांकन प्रक्रिया अभी भी जारी है.
रांचीः रिम्स डेंटल कॉलेज में पहली बार मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू किया जा रहा है. इसी शैक्षणिक सत्र से एमडीएस में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्टेट कोटा से आवंटित एमडीएस की सभी 13 सीटों पर नामांकन हो चुका है, जबकि सेंट्रल कोटा की 14 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है.
सभी 9 दंत चिकित्सा विभागों में शुरू होंगे एमडीएस कोर्स
रिम्स डेंटल कॉलेज के सभी नौ दंत चिकित्सा विभागों में एमडीएस कोर्स शुरू किया जा रहा है. प्रत्येक विभाग में तीन-तीन एमडीएस सीटें निर्धारित की गयी हैं. डेंटल कॉलेज में बीडीएस और एमडीएस विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कोर्स भी 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें- सरकारी डेंटल कॉलेज रिम्स में पहली बार शुरू हुआ एमडीएस कोर्स, स्टेट कोटा की सभी 13 सीटें फुल
डीसीआई ने इसी सत्र से दी है नामांकन की अनुमति
डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) ने रिम्स डेंटल कॉलेज को इसी शैक्षणिक सत्र से एमडीएस में नामांकन लेने की अनुमति दी है. इसके साथ ही राज्य के सरकारी डेंटल कॉलेज में पहली बार एमडीएस की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हुआ है.
वहीं, रिम्स डेंटल कॉलेज में बीडीएस की 63 सीटों पर भी नामांकन जारी है. इनमें स्टेट कोटा से 54 सीटों पर नामांकन लिया जाना है, जबकि शेष सीटें सेंट्रल कोटा से आवंटित की गयी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए