12 सितंबर को रांची में प्रकाश पर्व, विशेष दीवान के साथ होगा गुरु का अटूट लंगर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व 12 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा सिंह सभा ने विशेष दीवान और लंगर का आयोजन किया है।

विज्ञापन

रांची. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड की ओर से समूह संगत के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व 12 सितंबर को मनाया जायेगा. इस अवसर पर गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउंड में सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जायेगा. दोपहर 12.30 बजे से गुरु का लंगर अटूट बंटेगा.

विज्ञापन

शुक्रवार को भी सजेगा विशेष दीवान

प्रकाश पर्व को लेकर शुक्रवार की रात गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड में शाम सात बजे से रात नौ बजे तक दीवान सजाया जायेगा. इसके बाद लंगर का आयोजन होगा. बच्चों के लिए शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक गुरमत कक्षा आयोजित की जायेगी. विशेष रूप से बच्चों की कक्षा के लिए अमृतसर से प्रचारक ज्ञानी आकाशदीप सिंह रांची पहुंचे हैं.

सहज पाठ की होगी समाप्ति

प्रकाश पर्व के अवसर पर सहज पाठ की समाप्ति सुबह नौ से 10 बजे के बीच होगी. इसके बाद गुरुद्वारा साहिब मेन रोड की ओर से नाश्ते की सेवा की जायेगी. गुरुपर्व में अमृतसर से रागी जत्था भाई परमजीत सिंह और दिल्ली से कथा वाचक ज्ञानी बचीतर सिंह भी शामिल होंगे.

गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने सभी साध संगत से प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है.

सब्जी काटने की सेवा आज

प्रकाश पर्व को लेकर शुक्रवार को लंगर निर्माण के लिए सब्जी काटने की सेवा की जायेगी. गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउंड में दोपहर 2.30 बजे से सेवा शुरू होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola