BAU के पूर्व सीएमओ डॉ यूएस वर्मा को बाली में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, होम्योपैथी में योगदान के लिए सम्मान
बिरसा कृषि विवि के पूर्व सीएमओ डॉ यूएस वर्मा को बाली में आयोजित इंटरनेशनल होम्योपैथिक सेमिनार में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
रांची. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पूर्व सीएमओ डॉ यूएस वर्मा को इंडोनेशिया के बाली में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया.
30वें इंटरनेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा सेमिनार में मिला सम्मान
बाली में कैंट होम्योपैथिक फार्मास्टिकल संस्थान की ओर से 30वें इंटरनेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया था. इसी सेमिनार में डॉ यूएस वर्मा को उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया.
एलोपैथिक और होम्योपैथिक दोनों विधाओं में शिक्षा
डॉ यूएस वर्मा ने एलोपैथिक और होम्योपैथिक दोनों चिकित्सा प्रणालियों में शिक्षा हासिल की है. उन्हें दोनों विधाओं में विशेषज्ञता प्राप्त है. सेमिनार में भारत, इंडोनेशिया समेत विभिन्न देशों के करीब 85 होम्योपैथिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया.
बिहार के चिकित्सक भी हुए सम्मानित
सेमिनार के दौरान बिहार के गयाजी के डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ चंद्रशेखर और डॉ अर्चना कुमारी तथा बाराचट्टी के डॉ ब्रजेश कुमार को भी सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए