हजारीबाग में हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 'प्रिंस खान K.S.S.' का पर्चा छोड़ फरार हुए अपराधी

Updated:
विज्ञापन

इसी वाहन पर हुई थी फायरिंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के तेरह माइल के पास अपराधियों ने हाईवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पर्चा छोड़कर फरार हो गए. इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

हजारीबाग: पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में कोयला परिवहन कार्य एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गया है. शनिवार देर रात करीब 11 बजे तेरह माइल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने दो हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

विज्ञापन

"प्रिंस खान K.S.S." लिखा पर्चा छोड़ फरार हुए अपराधी

वाहन चालकों के अनुसार, तीन अपराधियों ने 7 राउंड गोलियां चलाई और इसके बाद लोहे की रॉड से वाहनों के शीशे भी भी तोड़ दिए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मौके पर "प्रिंस खान K.S.S." लिखा पर्चा छोड़ा और वहां से वे फरार हो गए. गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से एक ऑडियो भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें घटना की जिम्मेदारी लेने सहित कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल ऑडियो के सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी
पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

डीसी-एसपी के दौरे के बाद भी अपराधियों ने दी चुनौती

गौरतलब है कि शनिवार को ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड का दौरा किया था. इसके बावजूद देर रात अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी. इससे पहले 24 जुलाई की रात केरेडारी पुलिस ने प्रिंस गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अपराधी के पैर में गोली मारी थी, जबकि दूसरे को पिस्टल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बावजूद गिरोह की गतिविधियां थमती नजर नहीं आ रही है.

लगातार घटनाओं से कोयला परिवहन कर्मियों में भय

बता दें, 22 अप्रैल 2026 को भी तेरह माइल के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े कोयला ढुलाई में लगे एक हाईवा वाहन में आग लगा दी थी. लगातार हो रही घटनाओं से परिवहन कार्य में लगे चालकों और कर्मियों में भय का माहौल है. परियोजना प्रबंधन ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola