हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

शोक सभा में शामिल महापौर नगर आयुक्त उपमहापौर व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग नगर निगम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

हजारीबाग. समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

डीसी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया. खराब पड़े सोलर सिस्टम को शीघ्र दुरुस्त कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहकर जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित सामान्य जांच और ओपीडी संचालन के साथ लैब टेक्नीशियन, आवश्यक दवाएं और एंबुलेंस उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया. आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय का भुगतान समय पर करने को भी कहा गया.

दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को मानव संसाधन का बेहतर प्रबंधन करने और प्रतिदिन की लैब जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. चिकित्सकों द्वारा लिखी जाने वाली आवश्यक दवाओं की सूची शनिवार तक उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने तथा एएनएम और सहियाओं के कार्यों की प्रभावी निगरानी का निर्देश दिया गया.

कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई

बैठक में कफ सिरप की अवैध बिक्री का मामला भी सामने आया. डीसी ने इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया. अस्पतालों में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने, पात्र लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया. बैठक में डीडीसी रिया सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola