दुंदुआ में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करते मुखिया. | Prabhat Khabar Network

कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करते मुखिया. | Prabhat Khabar Network

पिपरवार के दुंदुआ गांव में सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है.

विज्ञापन

पिपरवार: सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से कल्याणपुर पंचायत के दुंदुआ गांव में रविवार को नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया. पंचायत मुखिया महेश मुंडा ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर कोचिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया.

इस अवसर पर ट्रस्टी अमित राज पांडेय ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ज्ञानार्जन मिशन के तहत झारखंड के 4000 से अधिक पंचायतों में बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना की जायेगी, ताकि गांव के गरीब बच्चे पढ़ाई के दौरान संशाधनो की कमी महसूस नहीं हो. मौके पर ट्रस्ट के शिक्षा प्रबंधक चंदन उपाध्याय, जेएमएम नेता छोटे लाल सहित सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
जितेंद्र राणा

लेखक के बारे में

By जितेंद्र राणा

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola