भर्ती घोटालों पर कांग्रेस की चुप्पी युवाओं से विश्वासघात: दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों पर कांग्रेस की चुप्पी को युवाओं के साथ विश्वासघात बताया है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है.
रांची: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली व पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इन घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य पर सीधा प्रहार किया है, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं.
दीपक प्रकाश ने कांग्रेस और सीजेपी की चुप्पी को युवाओं के साथ विश्वासघात बताया. उन्होंने कहा कि जो दल देश भर में युवाओं के अधिकारों की बात करते हैं, वे झारखंड के प्रतियोगी छात्रों के भविष्य पर मौन क्यों हैं? उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक और धांधली हो रही है, ऐसे में राहुल गांधी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.
उन्हें इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार जेपीएससी-जेएसएससी मामलों की समयबद्ध व पारदर्शी जांच कराये और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे. उन्होंने जोर दिया कि भाजपा हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की पक्षधर रही है और युवाओं के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सतीश सिंह
मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










