तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मनेर में प्रतिरोध मार्च, सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
विरोध करते कार्यकर्ता

विरोध करते कार्यकर्ता

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मनेर में एक बड़ा प्रतिरोध मार्च निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया.

विज्ञापन

Patna Protest March: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को मनेर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. नगर परिषद उपसभापति शंकर कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

महिनावा से निकला प्रतिरोध मार्च

प्रतिरोध मार्च की शुरुआत महिनावा गांव से हुई. कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बरैया टोला, महिनावा बाजार, आजाद नगर, चर्चपर, जयप्रकाश नगर सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर भगत सिंह स्मारक के पास पहुंचे. मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नगर परिषद उपसभापति शंकर कुमार यादव ने कहा कि देश और राज्य दोनों जगह तानाशाही जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने के बजाय विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध करने वालों को जेल भेजने का काम कर रही है. उन्होंने तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को इसी का उदाहरण बताया.

मुख्यमंत्री का पुतला दहन

प्रतिरोध मार्च के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार, गुड्डु सम्राट, लालू यादव, राहुल यदुवंशी, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन