बिहार में 8 DSP और 5 IPS अधिकारियों का तबादला, नवगछिया के एसपी बदले, देखें लिस्ट

सांकेतिक तस्वीर
IPS Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सरकार ने 8 डीएसपी और 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं.
IPS Transfer: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 डीएसपी और 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.
आदित्य कुमार को मिली नई जिम्मेदारी
2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना का समादेष्टा बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग के अधीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है. इससे पहले वे सीआईडी में ही कार्यरत थे.
संजय सिंह बने एडीजी सुरक्षा
1997 बैच के आईपीएस संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है. वे अब बजट, अपील और कल्याण विभाग के एडीजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
आनंद कुमार को दोहरी जिम्मेदारी
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है.
इसके अलावा उन्हें विधि-व्यवस्था का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है. वे पहले भी इसी विभाग में कार्यरत थे.

नवगछिया एसपी में बदलाव
2016 बैच के आईपीएस राजेश कुमार को अब साइबर अनुसंधान एवं आर्थिक अपराध इकाई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं 2018 बैच के आईपीएस वैभव शर्मा को नवगछिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे साइबर और आर्थिक अपराध इकाई में तैनात थे.
8 डीएसपी का भी तबादला, लिस्ट देखें
बिहार में डीएसपी का भी तबादला किया गया है. गौरव कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 पूर्णिया, (सदर), अनुपेश नारायण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्मली, सुपौल बनाया गया है. वहीं गोपाल कृष्ण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया कैमूर की जिम्मेदारी दी गई है.

इस फेरबदल के तहत कई जिलों और महत्वपूर्ण इकाइयों में नई नियुक्तियां की गई हैं. सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










