ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का दावा, कहा- हम जो भी करने को कहेंगे नेतन्याहू वही करेंगे

Updated:
विज्ञापन
Donal Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई

Donald Trump: ईरान तनाव के बीच ट्रंप ने दावा किया कि इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू उनकी रणनीति के मुताबिक काम करेंगे. ट्रंप ने कहा कि इजरायल में उन्हें भारी समर्थन हासिल है. साथ ही उन्होंने होर्मुज को दोबारा खोलने की जरूरत बताते हुए कहा कि अमेरिका इस दिशा में प्रयास करेगा.

विज्ञापन

Donald Trump: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की रणनीति के अनुसार काम करेंगे. ट्रंप ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू उनकी हर इच्छा के अनुसार काम करेंगे. मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा- वो ठीक हैं. मैं जो भी चाहूंगा, वो करेंगे. वो बहुत अच्छे इंसान हैं और महान नेता हैं.

ट्रंप का दावा- इजराइल में 99% है समर्थन

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि इजराइल में पीएम नेतन्याहू के साथ सही बर्ताव नहीं हो रहा है. इजराइल में अपने समर्थन को लेकर ट्रंप ने कहा कि अभी इजराइल में मेरा समर्थन 99% है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वो प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव भी लड़े तो उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा.

हमे होर्मुज खोलना होगा- ट्रंप

ईरान के साथ जारी तनाव पर ट्रंप ने कहा- हमें होर्मुज स्ट्रेट को खोलना होगा. हम इसके लिए एक कोशिश करेंगे. हमें कोई जल्दी नहीं है.

ईरान ने दी अमेरिका और इजराइल को चेतावनी

इससे पहले ईरान ने अमेरिका और इजराइल को बुधवार को धमकी दी है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि अगर एक बार फिर अमेरिका और इजराइल ईरान पर हमला करते हैं तो इस बार युद्ध मिडिल ईस्ट तक ही सिमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके बाहर तक युद्ध का दायरा बढ़ सकता है. ईरान के सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के मुताबिक आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के खिलाफ हमले दोहराए जाते हैं, तो युद्ध मिडिल ईस्ट क्षेत्र से बाहर तक फैल जाएगा और हमारे करारे प्रहार आपको उन जगहों पर लगेंगे, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते.

ट्रंप ने कहा- अरब नेताओं के अनुरोध पर रोका हमला

वहीं ईरान और अमेरिका तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अनुरोध पर ईरान पर नए हमले की योजना रोक दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत जारी है जो एक स्वीकार्य समझौते तक पहुंच सकती है. ट्रंप ने सोमवार (18 मई) को अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर कहा कि कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुझसे ईरान पर मंगलवार (19 मई) होने वाले सुनियोजित सैन्य हमले को टाला गया है.

ट्रंप ने कहा- समझौते पर जारी है बातचीत

अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के साथ समझौते को लेकर गंभीर बातचीत जारी है और उन्हें उम्मीद है कि ऐसा समझौता होगा जिसे अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अन्य देश स्वीकार करेंगे. ट्रंप ने दोहराया कि समझौते में ईरान के पास परमाणु हथियार न होने की शर्त शामिल होगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल ईरान पर प्रस्तावित हमला टाल दिया गया है, लेकिन अमेरिकी सेना को जरूरत पड़ने पर पूर्ण पैमाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: IRGC की अमेरिका-इजराइल को धमकी, कहा- ईरान पर हमला हुआ तो मिडिल ईस्ट से बाहर भी भड़केगी जंग

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola