‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

Updated:
विज्ञापन

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा

Motihari: मोतिहारी शराब कांड को लेकर बिहार सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं. जदयू ने विपक्ष पर मुद्दा बढ़ाने का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव के बयान पर भी विवाद खड़ा हो गया है. अब इस मामले पर बिहार जदयू चीफ की प्रतिक्रिया सामने आई है.

विज्ञापन

Motihari: बिहार के मोतिहारी में हुए शराब कांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. एक तरफ विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ सत्ताधारी दल अपनी सफाई देने के साथ कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विपक्ष को इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए- कुशवाहा

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव है और हालात को संभाल रहा है. उनका कहना है कि कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन विपक्ष को इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए. साथ ही उन्होंने साफ किया कि बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी.

सीएम के सवाल पर क्या बोले

इसी दौरान बिहार की राजनीति में नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठे. इस पर उमेश सिंह ने कहा कि एनडीए जल्द ही इस पर फैसला करेगा, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया है, इसलिए आगे भी उन्हीं के नेतृत्व में सरकार चलेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला भी नीतीश कुमार ही करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी के आरोपों पर क्या बोले कुशवाहा

तेजस्वी यादव के बयान पर भी जदयू ने कड़ा जवाब दिया. तेजस्वी यादव ने हाल ही में बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया था. इस पर उमेश सिंह ने कहा कि यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य की छवि सुधारने के लिए काफी काम किया है और तेजस्वी यादव को जनता का सम्मान करना चाहिए.

जदयू के प्रदेश सचिव साकेत सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर बयान देने से कुछ नहीं होता, बल्कि सामने आकर बात करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और मेडिकल टीम लगातार जांच में लगी हुई है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन