बिहार का नया CM कौन: JDU ऑफिस के बाहर पोस्टर - फ्यूचर CM ऑफ बिहार निशांत कुमार
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Mar 2026 4:26 PM
जेडीयू ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
Nishant Kumar: पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की तस्वीर के नीचे फ्यूचर CM ऑफ बिहार लिखा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार छोड़कर नहीं जाने की अपील की गई है.
Nishant Kumar: निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाने की मांग तेज हो गई है. शनिवार को पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई. पोस्टर में निशांत कुमार की फोटो के नीचे लिखा है- ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार. नीतीश सेवक, मांगे निशांत.’
सीएम नीतीश से भी की गई अपील
इसके साथ ही पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर भी है. इसमें सीएम नीतीश से बिहार छोड़कर नहीं जाने की अपील की गई है. पोस्टर में लिखा है- ‘क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहार वासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार.’ सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने का जब ऐलान किया था, तब से ही जेडीयू के कार्यकर्ता उन्हें फिर से विचार करने और बिहार से नहीं जाने की अपील कर रहे हैं.
जेडीयू निशांत कुमार को CM बनाने की कर रही मांग
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के अगले सीएम कौन होंगे, इसे लेकर चर्चा तेज है. जेडीयू लगातार निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर रही है. जेडीयू ज्वाइन करने जब निशांत कुमार ऑफिस पहुंचे थे, उस दिन भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ही सीएम फेस बताया था. इसके साथ ही निशांत जब नालंदा पहुंचे थे, तब महिलाओं ने भी यही मांग की थी.
मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में निशांत कुमार को सीएम मैटेरियल बताया था. इतना ही नहीं, उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि निशांत कुमार में उनके पिता वाला गुण हैं. वे पढ़े-लिखे और अच्छे व्यवहार के हैं. लेकिन उस दौरान अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि अगला सीएम कौन होगा, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है.
सीएम फेस पर नहीं आया अब तक आधिकारिक बयान
इस तरह से जेडीयू निशांत कुमार को ही अगला सीएम बनाने की मांग कर रही है. अब तो पार्टी ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाकर जेडीयू ने निशांत को फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार बता दिया है. बिहार के अगले सीएम को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी भावी चेहरा माना जा रहा है. लेकिन एनडीए की ओर से अब तक सीएम फेस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










