बिहार में ग्लास ब्रिज, भीमबांध, ककोलत वॉटरफॉल समेत ये फेमस जगहें बनी टूरिस्टों की पसंद, जानें क्यों है खास?

Updated at : 28 Mar 2026 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
Tourist Places In Bihar Glass Bridge Bhimbandh

बिहार के फेमस टूरिस्ट प्लेस

Tourist Places In Bihar: बिहार में राजगीर का ग्लास ब्रिज, मुंगेर का भीमबांध, नवादा का ककोलत वॉटरफॉल समेत कई जगहें टूरिस्टों की पसंद बनती जा रही है. गर्मी के मौसम में काफी संख्या में लोग इन जगहों पर घूमने-फिरने पहुंचते हैं.

विज्ञापन

Tourist Places In Bihar: बिहार के अलग-अलग जिलों में वन्यजीव अभ्यारण्य, झील, वॉटरफॉल, पहाड़ और बांध अब इको टूरिज्म के लिए सेंटर प्वाइंट बनता जा रहा है. इन जगहों पर बेसिक स्ट्रक्चर, सड़क, आवास और अन्य सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है. पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व राज्य का प्रमुख इको टूरिज्म जगह है.

लगभग 901 वर्ग किलोमीटर में फैले इस वन में बंगाल टाइगर, तेंदुआ, भालू, हिरण, नीलगाय सहित 250 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं. इसके अलावा अमवा मन झील और उदयपुर वन्यजीव अभ्यारण्य भी नैचुरल ब्यूटी और पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

ये सभी जगहें भी बन रहीं फेवरेट

भागलपुर का विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभ्यारण्य गंगा डॉल्फिन प्रोटेक्शन के लिए फेमस है, वहां पर्यटक डॉल्फिन को प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं. मुंगेर का भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण्य अपने घने जंगल, पहाड़ियों और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है.

नालंदा जिले का राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी और घोड़ाकटोरा झील पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. राजगीर में देश का पहला ग्लास स्काई वॉक भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. नवादा का ककोलत जलप्रपात, रोहतास के तुतला भवानी जलप्रपात, मांझर कुंड, धुआं कुंड और इंद्रपुरी बैराज भी प्राकृतिक पर्यटन के लिए खास जगहें हैं.

जमुई, बेगूसराय और दरभंगा में भी खास जगहें

जमुई जिले के नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य, गढ़ी बांध, बांका का ओढ़नी बांध, कैमूर का कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य, तेलहर कुंड और करकटगढ़ जलप्रपात इको टूरिज्म के रूप में तेजी से डेवलप हो रहे हैं. बेगूसराय की कांवर झील और दरभंगा का कुशेश्वर स्थान पक्षी अभ्यारण्य प्रवासी पक्षियों के लिए फेमस हैं. वहां सर्दियों में बड़ी संख्या में दूर देशों से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर प्रवासी पक्षी आते हैं.

इसके अलावा गया का गौतम बुद्ध वन्यजीव अभ्यारण्य और पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान भी इको टूरिज्म के महत्वपूर्ण केंद्र हैं. यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं.

Also Read: तेजस्वी के बेटे इराज के साथ खेलते दिखे तेज प्रताप यादव, एक्स पर लिखा- बेटा पापा का गर्व होता है

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन