तेजस्वी के बेटे इराज के साथ खेलते दिखे तेज प्रताप यादव, एक्स पर लिखा- बेटा पापा का गर्व होता है

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :28 Mar 2026 9:40 AM
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav playing with Tejashwi son Iraj

तेजस्वी के बेटे इराज के साथ खेलते हुए तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह तेजस्वी यादव के बेटे इराज के साथ खेलते हुए दिखे. इस वीडियो के सामने आते ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि लालू फैमिली में सब कुछ नॉर्मल हो गया है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जेजेडी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक्स और फेसबुक पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज के साथ खेलते हुए नजर आए. इस वीडियो पर यूजर्स की ओर से जमकर लाइक और कमेंट्स भी किए गए हैं.

वीडियो में क्या-क्या देखा गया?

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव में नाराजगी की खबरों के बीच शेयर किए गए इस वीडियो के कई मायने लगाए जा रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म एनीमल का गाना ‘पापा मेरी जान’ और सूर्यवंशम मूवी का गाना ‘कोरे-कोरे सपने मेरे’ भी बज रहा है.

इसके साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत’. तेज प्रताप और इराज जमीन पर बैठे हुए हैं और खिलौने के साथ खेलते हुए नजर आए. इस वीडियो को 27 मार्च को तेज प्रताप ने शेयर किया और इसी दिन तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन भी था. राबड़ी आवास के बाहर बड़ा सा पोस्टर लगाकर बधाई भी दी गई थी.

तेजस्वी के बेटा-बेटी से तेज प्रताप का लगाव

तेज प्रताप यादव का अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज और कात्यायनी के साथ बेहद खास लगाव रहा है. कई बार सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव कात्यायनी के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर चुके हैं. कभी हरी टोपी के साथ तस्वीरों को शेयर किया तो कभी कात्यायनी के साथ खेलते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं. ऐसे में अब इराज के साथ उन्होंने वीडियो शेयर किया और साथ में भावुक कैप्शन भी डाला.

पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बावजूद रहे नजदीक

अनुष्का यादव मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया था. इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई, जिसका नाम जनशक्ति जनता दल रखा. इसके बाद उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए. पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद भी कई बार तेज प्रताप परिवार से जुड़े हुए नजर आए.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे. उस दौरान दोनों ने साथ में केक भी काटा था और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके अलावा दही चूड़ा भोज वाले दिन पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार को निमंत्रण दिया था. लेकिन इस भोज में सिर्फ लालू प्रसाद पहुंचे थे. तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने की वजह से दोनों भाई के बीच खटास की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. ऐसे में अब तेजस्वी के बेटे इराज के साथ वीडियो शेयर करने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू फैमिली में सब कुछ नॉर्मल हो गया है.

Also Read: बिहार से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि, अब जून तक होगा परिचालन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन