ePaper

प्रेमिका ने नशे से रोका, तो प्रेमी ने फंदे से झूल दी जान

Updated at : 24 Sep 2024 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका ने नशे से रोका, तो प्रेमी ने फंदे से झूल दी जान

patna news : पटना सिटी. प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रहने वाले भागलपुर निवासी 28 वर्षीय युवक प्रद्युमन ने पंखे के हुक में फंदे से झूल कर जान दे दी है.

विज्ञापन

पटना सिटी. प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रहने वाले भागलपुर निवासी 28 वर्षीय युवक प्रद्युमन ने पंखे के हुक में फंदे से झूल कर जान दे दी है. साथ रही प्रेमिका अंजली कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करता था, जिसका विरोध करने पर झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने यह कदम उठाया है. घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर मुहल्ले में घटी है. सूचना पाकर मौके पर अगमकुआं थाना की पुलिस पहुंची और मामले में तफ्तीश आरंभ की. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. मकान मालिक उमेश पंडित ने पुलिस को बताया कि बीते दस अगस्त से उसके मकान में दोनों रहने के लिए आये थे. मकान मालिक ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों ने खुद को भाई बहन बता कर मकान किराये पर लिया था और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने की बात कही थी. हालांकि पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं और निजी कंपनी में कार्य करते हैं. दोनों भागलपुर के रहने वाले हैं. घटना के संबंध में प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह प्रेमी प्रद्युमन की ओर से नशा करने की लत को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह मकान के ऊपरी तल्ला पर गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब देर तक नीचे नहीं आया, तब प्रेमिका ने ऊपर जाकर खिड़की से झांका तो पाया कि प्रेमी ने कमरे में पंखे के हुक से झूल कर जान दे दी है. इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे दारोगा राम नारायण राम ने बताया कि युवक किस वजह से खुदकुशी की है. यह स्पष्ट नहीं है. परिजनों के आने के बाद मामला स्पष्ट होगा. इससे पहले दोनों कांटी फैक्ट्री रोड में किराये पर रहते थे. मकान मालिक व पड़ोसियों का कहना है कि नशे की लत रहने की वजह से विरोध करने पर अक्सर झगड़ा होता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन