कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों को दी जायेगी ट्रेनिंग

Published by : AMBER MD Updated At : 12 Mar 2025 7:15 PM

विज्ञापन

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राज्य भर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यरत वार्डेन और अंशकालिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राज्य भर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यरत वार्डेन और अंशकालिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह प्रशिक्षण 17 से 21 मार्च तक आयोजित किया जायेगा. प्रशिक्षण जिलों में स्थित विभिन्न डायट और प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित की जायेगी. वार्डेन और अंशकालिक शिक्षकों का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली लड़कियों को बेहतर शिक्षा देना है. इससे संबंधित पत्र जिलों में स्थित डायट और प्रशिक्षण केंद्रों को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन