Bihar Weather: बिहार में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा पटना का मौसम

Published by : Ashish Jha Updated At : 08 Aug 2024 2:34 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: शुक्रवार 9 अगस्त को किशनगंज और बांका में भारी बारिश होगी. सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और जमुई के अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. बाकी 26 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में मानसून की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन बारिश की संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं. पिछले एक सप्ताह के दौरान बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में अभी कुछ दिन और बारिश होगी. शुक्रवार 9 अगस्त को किशनगंज और बांका में भारी बारिश होगी. सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और जमुई के अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. बाकी 26 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

अभी कुछ दिन रहेगा मौसम सुहाना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शुक्रवार को बिहार के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना है. बिहार के बांका व किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों में भारी बारिश हो सकती है. औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई एवं बांका जिलों के एक या दो स्थानों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अररिया, किशनगंज, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय एवं शेखपुरा जिलों के एक या दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट

कई जिलों में सामान्य से कम बारिश

बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिशत हो रही है, लेकिन कई ऐसे जिले हैं जहां अब सामान्य से भी कम बारिश हो रही है. हालांकि वज्रपात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के बावजूद भी दरभंगा और समस्तीपुर में सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश हुई है. 8 अगस्त को बिहार के 12 जिलों में मध्यम और 26 जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. आनेवाले समय में भी उत्तर बिहार में बारिश की संभावनाएं बेहद कम हैं. बिहार के दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन