आइआइएमसी एलुमिनाइ बिहार चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह हुआ संपन्न

Published by : AMBER MD Updated At : 05 May 2025 7:54 PM

विज्ञापन

आइआइएमसी एलुमनाइ एसोसिएशन के बिहार चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह कनेक्शंस 2025 शनिवार को पटना में आयोजित किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

आइआइएमसी एलुमनाइ एसोसिएशन के बिहार चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह कनेक्शंस 2025 शनिवार को पटना में आयोजित किया गया. इसमें राज्य के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में इस संस्थान से पूर्ववर्ती विद्यार्थी शामिल हुए. इस अवसर पर पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताये गये पलों को याद करते हुए अपने अनुभव को साझा किया.

कार्यक्रम में घोषणा की गयी कि बिहार चैप्टर इस वर्ष तेजी से बदलती तकनीक से अवगत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का आयोजन करेगा. इसके साथ ही बिहार के विलुप्त होते वृक्षों को बचाने के लिए बरसात के मौसम में पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा. इस अवसर पर रक्तदान शिविर में योगदान देने वाले और बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में डीपीआरओ पद पर चयनित होने वाले एलुमिनाइ को सम्मानित किया गया. मौके पर एसोसिएशन के सेंट्रल जोन के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार, बिहार चैप्टर अध्यक्ष भोलानाथ, वरिष्ठ एलुमनी प्रमोद मुकेश, रितेश वर्मा, महासचिव साकिब खान, कोषाध्यक्ष स्वाति सावर्ण, सहित डॉ अजय कुमार, अजय नंदन, राज किशोर लाल, विक्रम गोयल, गौरव दीक्षित, राहुल कुमार, किरण कुमारी, करुणा कृति, मेघना, गुंजन कुमार, तपिश कुमार, अथर इमाम खान, रंजीत रंजन, विदुर भारती, अफजल आलम, जसीम उल हक, रजनीश, प्रेमचंद, सहित कई अन्य एलुमिनाइ मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन