16 अगस्त से सरकारी कर्मियों को छुट्टी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 1:17 AM
राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए एक नयी व्यवस्था लागू होने जा रही है.इसके तहत सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन होगी.
संवाददाता, पटना राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए एक नयी व्यवस्था लागू होने जा रही है.इसके तहत सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन होगी. कर्मचारियों को छुट्टी से लेकर एब्सेंटी तक के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.यह व्यवस्था 16 अगस्त से राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए लागू हो जायेगी.इस संबंध मंे सामान्य प्रशासन के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंद्र ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस हेडक्वार्टर, सभी विभागों के अध्यक्ष को आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि कर्मियों का ऑनलाइन एब्सेंटी से किया जायेगा.इसके लिए एचआरएमएस पोर्टल पर सभी कर्मियों के लिए डाटा डालने के लिए कहा गया है है.16 अगस्त, 2024 से राज्यकर्मियों से ऑनलाइन ही छुट्टी का आवेदन प्राप्त कर सक्षम प्राधिकार स्वीकृति प्रदान की जायेगी. एक सितंबर 2024 से एचआरएमएस पोर्टल पर स्वीकृत छुट्टी के आधार पर ही स्थापना द्वारा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










