जिला खेल पदाधिकारी पद के लिए 29 व 30 को परीक्षा
Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 22 Jan 2026 8:23 PM
हस्ताक्षर या फोटो अस्पष्ट, तो पेश करने होंगे कागजात
संवाददाता, पटना बीपीएससी ने खेल विभाग, बिहार के अधीन बिहार खेल सेवा संवर्ग में जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल/युवा) एवं व्याख्याता (एसएच एवं शाशि महाविद्यालय) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 29 एवं 30 जनवरी को किया जायेगा. परीक्षा 29 जनवरी को दो पालियों में (प्रथम पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय पाली: दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक) तथा 30 जनवरी को एकल पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) आयोजित होगी. इस बीच आयोग ने बताया है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किया गया फोटो एवं हस्ताक्षर अस्पष्ट, अपठनीय अथवा रिक्त पाया गया है. ऐसे सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के दिन 29 एवं 30 जनवरी को अपने संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक के समक्ष निर्धारित कागजात अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा. आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्ण रूप से भरकर, उसमें राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकाना होगा तथा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में हस्ताक्षर करना होगा. इसके साथ ही दो अतिरिक्त रंगीन फोटो भी अनिवार्य हैं, जिन्हें राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित कराया जाना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट अथवा वोटर आइडी कार्ड में से किसी एक की राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित छायाप्रति जमा करनी होगी. पहचान पत्र की मूल प्रति भी परीक्षा केंद्र पर साथ रखना अनिवार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










