जिला सांख्यिकी पदाधिकारी का प्रवेश पत्र जारी, फोटो-हस्ताक्षर अस्पष्ट तो देना होगा घोषणापत्र
Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 22 Jan 2026 8:11 PM
बीपीएससी ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के इ-प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है
संवाददाता, पटना बीपीएससी ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के इ-प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. यह परीक्षा 29 व 30 जनवरी को आयोजित की जायेगी. आयोग के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किये गये फोटो व हस्ताक्षर अस्पष्ट, अपठनीय या रिक्त पाये गये हैं. ऐसे सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 29 जनवरी को परीक्षा के दिन अपने संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक के समक्ष निर्धारित कागजात अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें. आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध घोषणापत्र को पूर्ण रूप से भरकर, निर्धारित स्थान पर राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकाना और हिंदी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर करना होगा. दो रंगीन फोटो (राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित) : एक फोटो इ-प्रवेश पत्र में दिये गये स्थान पर व दूसरा फोटो अतिरिक्त इ-प्रवेश पत्र पर, जिसे परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक के समक्ष चिपकाया जायेगा. पहचान-पत्र के रूप में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी, पासपोर्ट में से किसी एक की राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित छायाप्रति जमा करना; साथ ही पहचान पत्र की मूल प्रति साथ रखना अनिवार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










