मशाल के तहत स्कूल स्तर पर शुरू हुई प्रतियोगिता
Published by : AMBER MD Updated At : 25 Apr 2025 8:30 PM
विज्ञापन
मशाल कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर शुक्रवार से पांच विधाओं में खेल प्रतियोगिता शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
मशाल कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर शुक्रवार से पांच विधाओं में खेल प्रतियोगिता शुरू कर दी गयी है. टेस्ट के बाद चयनित बच्चे क्रिकेट बॉल थ्रो, हाइ जंप, रेस, साइकलिंग, फुटबाल, वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. स्कूल स्तर पर बच्चों का चयन 27 अप्रैल तक किया जायेगा. इस प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार खेल प्राधिकरण की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है. स्कूल स्तर पर बच्चे चयनित होने के बाद कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इसके बाद प्रखंड स्तर पर ये बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेंगे. सीआरसी स्तर पर चयनित होने के बाद बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. जिला स्तर पर चयनित होने के बाद ये बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को तैयार करना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










