पटना: कब्रिस्तान के पास मिला गायब युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jul 2024 3:12 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime News: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के गाभतल मुसहरी स्थित कब्रिस्तान के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान गोलापर गजाधर चक निवासी चंद्र शेखर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रामजी कुमार के रूप में की गई है.
Bihar Crime News: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के गाभतल मुसहरी स्थित कब्रिस्तान के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव की मिलने की सूचना जैसे हीं फैली लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी दी. सूचना मिलने के बाद डायल 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
मृतक की पहचान गोलापर गजाधर चक निवासी चंद्र शेखर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रामजी कुमार के रूप में की गई है. मृतक रामजी अपने पिता के साथ सगुना मोड़ स्थित वैशाली गैस एजेंसी में गैस वेंडर का काम करता था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
ये भी पढ़ें: पटना में शराब पार्टी कर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच…
घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त
परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे उसके दो दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे. देर रात तक घर नहीं लौटा तो काफी खोजबीन भी की गई. लेकिन, उसका कुछ भी पता नहीं चला. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मृतक के सिर के पीछे ज़ख्म का निशान है. वह नशे का भी आदि था.
परिजनों ने आगे बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि गाभतल मुसहरी स्थित कब्रिस्तान के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है. जब हमलोग गए तो देखे कि रामजी का शव पड़ा हुआ था.
पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज का कहना है कि एक युवक का शव मिला है. मृतक के पास से नशीली दवा की एक खाली सीसी भी मिली है. मौत के पीछे फिलहाल नशे के एक्स्ट्रा डोज लेने की वजह सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा.
“आखिरी सांस तक लड़ना होगा”..कारगिल की कहानी, योद्धा की जुबानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










