PK की भविष्यवाणी- बिहार के अगले CM का होगा ‘गुजरात कनेक्शन’, बोले- केंद्र सरकार तय करेगी मुख्यमंत्री

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :25 Mar 2026 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
pk on new cm

प्रशांत किशोर की फाइल फोटो

PK On Bihar New CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. इसी बीच प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अगला सीएम केंद्र की पसंद का होगा और उसका ‘गुजरात कनेक्शन’ होगा.

विज्ञापन

PK On Bihar New CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं. जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह बन गया है कि अब राज्य की कमान किसके हाथ में होगी. एनडीए खेमे में अब तक नए सीएम के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है. वहीं पीके ने अगले सीएम को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.

PK बोले- अगला सीएम बिहार नहीं, गुजरात देखेगा

इस बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूरे मुद्दे को नया मोड़ दे दिया है. मुंगेर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री चाहे जो हो, उसकी प्राथमिकता बिहार नहीं बल्कि गुजरात के हित होंगे. उनका कहना है कि नया सीएम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पसंद से तय होगा.

‘202 विधायकों का समर्थन हो तो कोई पद नहीं छोड़ता’

पीके ने नीतीश कुमार के फैसले पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिस नेता को 200 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल हो, वह खुद से मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ता. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश की मौजूदा स्थिति ऐसी नहीं है कि वे लंबे समय तक पद पर बने रह सकें.

‘पहले ही कह दिया था- नीतीश नहीं रहेंगे CM’

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनकी पार्टी पहले ही यह कह चुकी थी कि चुनाव परिणाम कुछ भी हो, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. अब कुछ ही महीनों में उनका पद छोड़ना उसी भविष्यवाणी को सही साबित करता है.

चुनाव परिणाम पर भी उठाए सवाल

पीके ने एनडीए की जीत पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर चुनाव आयोग और सरकारी योजनाओं का असर नहीं होता, तो एनडीए को इतनी सफलता नहीं मिलती. उनके मुताबिक, अब बिहार की सत्ता का फैसला पूरी तरह केंद्र के हाथ में है.

बिहार से गुजरात पलायन का मुद्दा उठाया

प्रशांत किशोर ने बिहार से हो रहे पलायन पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि 2014 में जहां कुछ हजार लोग ही गुजरात जाते थे, आज उनकी संख्या लाखों में पहुंच गई है. उनका दावा है कि अगर बिहार में उद्योग नहीं लगे, तो आने वाले समय में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा.

‘बिहार के युवा मजदूर बनेंगे, गुजरात के लोग मालिक’

पीके ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही स्थिति रही तो बिहार के युवा गुजरात में मजदूरी करने को मजबूर होंगे, जबकि वहां के लोग उद्योगपति बनेंगे. उन्होंने इसे राज्य के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया.

Also Read: जज के सामने पवन सिंह बोले- ज्योति संग नहीं रहना, मुझे तलाक चाहिए… सुनवाई में नहीं पहुंची पत्नी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन