दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मारने का किया प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

Published by :ALOK KUMAR
Published at :10 May 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मारने का किया प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

डेरनी थाना क्षेत्र के धनौती सुल्तानपुर में एक बहु ने ससुराल वालों पर दहेज में दस लाख रुपये नकद व पांच लाख के गहने के लिए जला कर जान मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,दरियापुर. डेरनी थाना क्षेत्र के धनौती सुल्तानपुर में एक बहु ने ससुराल वालों पर दहेज में दस लाख रुपये नकद व पांच लाख के गहने के लिए जला कर जान मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने डेरनी थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पति प्रेम कुमार उर्फ प्रेम राम,सास मनमतिया देवी, गोतनी बबिता देवी,भैसुर प्रदीप राम,देवर पंकज राम सहित छह लोगों को नामजद किया है. पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसकी शादी आठ मई 2025 को प्रेम कुमार उर्फ प्रेमराम के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज में दस लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये के जेवर की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पूर्व में जहर देकर मार डालने का भी ससुराल वालों ने प्रयास किया. इस पर भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसके शरीर पर तेल छिड़क जला कर मारने का प्रयास करने लगे. तभी उसने शोर मचाई. पड़ोस के लोग जुट गये. जिससे उसकी जान बच गयी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन