जज के सामने पवन सिंह बोले- ज्योति संग नहीं रहना, मुझे तलाक चाहिए... सुनवाई में नहीं पहुंची पत्नी

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह और ज्योति की फाइल फोटो

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जहां पवन सिंह ने साफ कहा कि वे अब साथ नहीं रहना चाहते. साथ ही उन्होंने वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी सहमति जताई.

विज्ञापन

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में एक बार फिर अहम सुनवाई हुई. इस दौरान पवन सिंह ने जस्टिस आशुतोष कुमार के सामने साफ कहा कि वे अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और उन्हें तलाक चाहिए. सिर्फ इतना ही नहीं, पवन सिंह ने कोर्ट को यह भी बताया कि वे वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि मामला आपसी सहमति से सुलझ सके.

सुनवाई में नहीं पहुंचीं ज्योति, कोर्ट की कोशिश भी नाकाम

आज कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों को बुलाया गया था. पवन सिंह तो कोर्ट पहुंचे, लेकिन ज्योति सिंह किसी वजह से नहीं आ सकीं. पवन सिंह के वकील सुमन कुमार ने बताया कि कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की, लेकिन ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो पाया. ऐसे में सुलह की कोशिश आगे नहीं बढ़ सकी.

कोर्ट से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन

सुनवाई से पहले पवन सिंह महौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की. इसके बाद दोपहर करीब 2:20 बजे वे कोर्ट रूम में पहुंचे. हालांकि, कोर्ट से बाहर निकलते वक्त पवन सिंह कुछ मायूस नजर आए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला अभी और लंबा खिंच सकता है.

सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखीं ज्योति

इधर, कोर्ट की सुनवाई से पहले ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छठ पूजा का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह मांग में सिंदूर लगाकर पूजा करती नजर आईं, जिससे अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

पिछली सुनवाई में भावुक हुई थीं ज्योति

इससे पहले की सुनवाई में स्थिति उलट थी. तब ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन पवन सिंह मौजूद नहीं थे. उस दौरान ज्योति ने कोर्ट में सिर्फ इतना कहा था- मुझे न्याय चाहिए और यह कहते हुए वह भावुक होकर रो पड़ी थीं.

इनपुट- विशाल

Also Read: बक्सर को सीएम नीतीश ने दी 269 करोड़ की सौगात, सम्राट चौधरी बोले- अब ‘मेड इन USA’ नहीं, ‘मेड इन बक्सर’ पिएंगे लोग

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन