Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट बैठक में 43 एजेंडों पर लगी मुहर, नीतीश सरकार ने लिए ये फैसले...

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Jul 2025 1:09 PM

विज्ञापन

Bihar Cabinet Meeting CM Nitish Kumar

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. जिसमें 43 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. विभिन्न विभागों से जुड़े बेहद ही खास एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. खास तौर पर बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगी. विभिन्न विभागों के पूरे 43 एजेड़ों पर कैबिनेट से स्वीकृति मिली. बैठक में इस बात पर मुहर लगी कि, बिहार में युवा आयोग का गठन होगा. इसे लेकर सीएम नीतीश ने खुद ही जानकारी साझा की. बता दें कि, युवाओं को लेकर सीएम नीतीश कई बार सजग दिखे हैं, ऐसे में उन्होंने आज कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया.

इन विभागों से जुड़े मुद्दे पर मिली स्वीकृति

वहीं, नीतीश कैबिनेट की बैठक में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग के अलावा कई अन्य विभागों को लेकर अहम मुद्दों पर मंजूरी दी गई. नीतीश कैबिनेट के जरिये अनियमित मानसून और सूखे जैसी स्थिति में फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को डीजल अनुदान देने को लेकर 100 करोड़ रुपये खर्च की स्वीकृति दी है.

दिव्यांगजनों के लिए फैसला

नीतीश कैबिनेट में दिव्यांगजनों को लेकर भी फैसला लिया गया कि, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामान्य वर्ग के पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थियों को बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 50 हजार और यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण होने पर एक लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

महिलाओं के लिए खास फैसला

इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में महिलाओं को लेकर बेहद खास फैसला लिया गया कि, अब सिर्फ बिहार की मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इस तरह से कई खास मुद्दों को लेकर स्वीकृति नीतीश कैबिनेट में मिली. युवाओं को भी बड़ा तोहफा दिया गया.

Also Read: बिहार की सबसे बड़ी सुरंग इस जिले में होगी तैयार, जानिए खासियत और कैसे होगा लोगों को फायदा…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन