पटना में कैशबैक का झांसा देकर युवती के खाते से उड़ाए 2.1 लाख रुपये, एक कॉल ने खाली कर दिया बैंक अकाउंट

Updated:
विज्ञापन

Cyber Crime

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां कैशबैक ऑफर का झांसा देकर एक युवती के बैंक खाते से 2.1 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. ठगों ने पहले व्हाट्सएप मैसेज और फिर कॉल के जरिए क्रेडिट कार्ड ऑफर का लालच देकर पीड़िता से उसकी संवेदनशील बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
राजधानी पटना में साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कैशबैक ऑफर का झांसा देकर एक युवती के बैंक खाते से 2.1 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. घटना के बाद पीड़िता ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

व्हाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ ठगी का पूरा खेल

कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी संजना राज को पहले एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज मिला, जिसमें क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक कैशबैक ऑफर का दावा किया गया था. शुरुआत में उन्होंने इस मैसेज को नजरअंदाज कर दिया.

कॉल कर दिया लालच, ऑफर एक्टिवेट करने का दिया झांसा

कुछ ही देर बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को ऑफर से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए हजारों रुपये कैशबैक का लालच दिया. साथ ही कहा गया कि ऑफर एक्टिवेट करने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

फर्जी लिंक भेजकर मांगे क्रेडिट कार्ड डिटेल्स

ठग ने युवती को एक लिंक भेजा और उसमें क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी भरने को कहा. भरोसा कर युवती ने लिंक पर अपनी निजी बैंकिंग डिटेल्स दर्ज कर दीं, जो उसके लिए भारी गलती साबित हुई.

सात बार ट्रांजैक्शन में खाली हुआ अकाउंट

डिटेल्स भरते ही युवती के मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे. कुछ ही मिनटों में शातिरों ने सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए उसके खाते से कुल 2.1 लाख रुपये निकाल लिए.

फोन कटते ही बंद हुआ नंबर, खुला साइबर फ्रॉड का राज

जैसे ही युवती ने सवाल पूछने की कोशिश की, कॉल अचानक कट गया और नंबर भी स्विच ऑफ हो गया. इसके बाद पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उसने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई.

ALSO NEWS: पटना में राजपूत समाज का बैठक, सैकड़ों लोग जुटे ‘सिंह सेना’ गठन का प्रस्ताव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन